Achchha lagta hai

मुझे अच्छा सा लगता है ...
तुम्ही को देखते रहना
तुम्ही को चाहते रहना
तुम्ही को सोचते रहना
तुम्ही को सुनते रहना....
बहुत गहरे खयालों में,
जवाबों में,सवालो में ,मोहब्बत के हवालों में,तेरा नाम आ जाना
 मुझे अच्छा लगता है !!

तुम्हारे संग -संग चलना,
वफा की आग में जलना
तुम्हे नाराज़ कर देना ....
कभी खुद रूठ जाना,
तुम्हारी बेरुखी पे  भी तुम्हारी आरजू करना ,
खुद अपने दिल की धड़कन सॆ
तुम्हारी गुफ्तगू करना.....
मुझे अच्छा लगता है !!

#उत्तम त्रिपाठी

Comments

Popular posts from this blog

शहर दिल्ली और वो

बेरहम ज़माना

एक दिन,तुम